मोदनगंज: ओकरी के एक गांव से लापता हुई लड़की को पुलिस ने पटना के दतमइ से किया दस्तयाब
ओकरी के एक गांव से पुलिस गायब लड़की को सोमवार को पटना के दतमइ से बरामद किया है। थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि मामले में लड़की को 164 के बयान को लेकर कोर्ट भेजा जा रहा है।