बंजरिया: नशे में धुत नगर निगम के ट्रैक्टर चालक ने चैलाहा बाजार पर चिकित्सक की खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
नशे में धुत नगर निगम के ट्रेक्टर चालक चैलाहा बाजार पर चिकित्सक की खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर,गाड़ी क्षतिग्रस्त। शुक्रवार को चिकित्सक डॉ इमाम हुसैन ने सीसीटीवी वीडियो जारी करते हुए जानकारी दी। बताया कि उनकी गाड़ी खड़ी थी,तभी चालक आकर गाड़ी में ठोकर मार दी। इसकी शिकायत नगर निगम से की है। उन्होंने नशे में धुत गाड़ी चालक के खिलाफ अधिकारियों से कारवाई की मांग की है।