देहरादून: काँवली रोड में दो गुटों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी में एक युवक घायल, मौके पर पुलिस
देहरादून के काँवली रोड में दो गुटों में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर एक गुट ने दूसरे पर एकतरफा पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में राहुल नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।