देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को देहरादून के चंद्रबनी चौक से आगे आर्मी ग्राउण्ड की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी अमरीश पुत्र मिश्रीलाल, उम्र- 25 वर्ष है को कोर्ट में पेश किया है। दिनांक 14-09-2025 पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा आरोपी के विरूद्ध उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।