देहरादून: दिवाली के दौरान उल्लू के शिकार को लेकर सतर्क रहे वन विभाग, राहत की सांस ली
दिवाली पर्व के दौरान उल्लू के शिकार को लेकर सतर्क रहे वन विभाग ने अब राहत की सांस ली है। विभाग की सतर्कता और सख़्त निगरानी के चलते इस बार प्रदेश में उल्लू के शिकार की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि दिवाली के मौके पर एंटी पोचिंग सेल पूरी तरह अलर्ट मोड पर थी।