सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिला योजना समिति की बैठक का किया बहिष्कार
Sadar, Varanasi | Oct 26, 2024 वाराणसी। सर्किट हाउस में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक का चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर बहिष्कार कर दिया। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे तय थी, और सांसद वीरेंद्र सिंह समय पर पहुंच गए थे।