जलालाबाद: गाँव रूपापुर में युवक से मारपीट में टूटा हाथ, आरोपी पर नहीं हुई कार्रवाई
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रूपापुर निवासी हरनाथ सिंह ने थाने में आज शिकायत कर बताया बीते सप्ताह उनके ही गांव के सुरेश ने उनके साथ मारपीट की थी।मारपीट में पीड़ित का एक हाथ टूट गया। पीड़ित ने थाने में उस समय तहरीर दी थी लेकिन अभी तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कही है।