जलालाबाद: कटेली में पीडब्ल्यूडी की सड़क में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, अफसर कर रहे अनदेखी
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा ग्राम पंचायत डहर के गाँव कटेली में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।जहां आरसीसी की सड़क 100 मीटर बनाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग का ठेकेदार घटिया सामग्री एवं खराब गुणवत्ता की सड़क बना रहा है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।ग्रामीणों का आरोप है कि मानक के अनुसार सीमेन्ट मौरंग में नहीं मिलाया जा रहा है।