ग्वालियर गिर्द: 2008 में कटा था कनेक्शन, फिर भी आया पानी का बिल; कॉकरोच का मुखौटा लगाकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
ग्वालियर नगर निगम की मंगलवार दोपहर 1 बजे हुई जनसुनवाई में एक युवक कॉकरोच का मुखौटा लगाकर पहुंचा। वार्ड 32 निवासी हेमंत शर्मा ने आरोप लगाया कि 2008 में जल कनेक्शन कटवाने के बावजूद उनकी पत्नी के नाम पर पानी का फर्जी बिल जारी कर दिया गया है, जिसके विरोध में उन्होंने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।