टिब्बी: कमरानी में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस गाँव कमरानी में कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता भीमसिंह राघव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता का पूरा ध्यान रखती है।