मिर्ज़ापुर: विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन आने पर बुजुर्ग दंपति को दो होमगार्ड ने बचाया
गुरुवार की सुबह लगभग 11:00 बजे खंडवा मध्य प्रदेश निवासी कैलाश पाटीदार 69 वर्ष पत्नी भगवती पाटीदार 65 वर्ष विंध्याचल के प्लेटफार्म नंबर एक से तीन पर जाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करने लगे इस दौरान अचानक ब्रह्मपुत्र मेल जो रन थ्रू जा रही थी विंध्याचल स्टेशन पर पहुंच चुकी थी स्टेशन पर मौजूद दो होमगार्ड की तत्परता से दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को रेलवे ट्रैक से बचाया।