मिर्ज़ापुर: अमरावती चौराहे के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में बदमाशों ने फावड़ा और अवैध तमंचे से किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
विंध्याचल थाना क्षेत्र की अमरावती चौराहे के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में गुरुवार की शाम 5:30 बजे के करीब चार बदमाशों ने फावड़ा, धारदार हथियार और अवैध तमंचा लेकर घुस गए और हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। दुकानदार फतेहपुरी गली का रहने वाला है।