मिर्ज़ापुर: बरकछा में नो एंट्री में जाने के लिए बोतल की मांग करने वाले यातायात सिपाही को एसपी ने निलंबित किया
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा में नो एंट्री में प्रवेश के लिए यातायात सिपाही द्वारा बोतल की मांग करने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। एसपी सोमेन वर्मा ने गुरुवार की शाम 7:00 बजे वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।