कटंगी: बोनकट्टा तालाब से अतिक्रमण हटाने गई टीम बैरंग लौटी, पूर्व सांसद बोधसिंह भगत के विरोध के बाद रुकी कार्रवाई
कटंगी क्षेत्र के ग्राम बोनकट्टा स्थित शासकीय तालाब से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस की टीम रविवार को बैरंग लौट गई। पूर्व सांसद बोधसिंह भगत और कांग्रेस नेताओं के विरोध के कारण प्रशासन कार्रवाई शुरू नहीं कर सका। करीब 13 एकड़ 80 डिसमिल के इस तालाब में 50 से अधिक अवैध आवासीय और व्यावसायिक अतिक्रमण होने के बाद भी चयनित कार्रवाई को लेकर गांव में विवाद गहरा