सिसई: पंडरिया में प्राश नदी सूखने पर परेशान ग्रामीणों ने उठाई चेक डैम निर्माण की मांग <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Sisai, Gumla | Mar 19, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पंडरिया गांव में गर्मी बढ़ते ही प्राश नदी सूख चुकी है।जिसके कारण लोगों को खेती-बाड़ी एवं दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पंडरिया,डूमरटोली,पत्राटोली तीन गांव के ढाई सौ से तीन सौ किसान इसी नदी से सिंचाई करते हैं।अगर नदी में चेक डैम बना दिया जाए तो यहां सैकड़ो किसान लाभान्वित होंगे।