बहरोड़: बहरोड के गंडाला अस्पताल में दो साल से डॉक्टर नहीं, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
Behror, Alwar | May 18, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के ग्राम गंडाला स्थित राजकीय अस्पताल में पिछले करीब दो वर्षों से डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द स्थायी डॉक्टर नियुक्त करने की मांग की।