जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में नीट परीक्षा 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए हुई बैठक
बैठक में परीक्षा की तैयारी के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई। जनपद में यह परीक्षा 04 मई 2025 को कुल 17 केंद्रों पर आयोजित कराया जाना प्रस्तावित है, जिसमें कुल 7560 पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रारंभ होने का समय अपराह्न 2:00 बजे और समाप्त होने का समय अपराह्न 5:00 बजे है।