जौनपुर: कलेक्ट्री कचहरी में भाजपा ने काली पट्टी बांधकर किया धरना प्रदर्शन
में भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को अपने समानांतर स्थान पर लगाने को लेकर किया गया