ग्रामीण सेवा शिविर 2026 – ग्राम पंचायत केलुखेड़ा (पंचायत समिति डग)
आज ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत केलुखेड़ा में आयोजित शिविर में विधायक कालूराम मेघवाल ने उपस्थित होकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को प्रशासनिक सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव में समय पर जल की सप्लाई नहीं होती है और पुरे गांव में जगह जगह पाइपलाइन फुटी हुई है और जल जीवन मिशन के अंतर्गत संवेदक द्वारा डाली गई पाइपलाइन की गहराई को लेकर शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही पाइपलाइन का निरीक्षण कराया तथा पाइपलाइन खुदवाकर उसकी गहराई की जांच करवाई। निर्धारित मानकों के अनुरूप गहराई कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए तथा पाइपलाइन को मानकानुसार दुरुस्त करवाने के आदेश दिए।
जनहित सर्वोपरि है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक कार्य गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण हो, इसके लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उन्हेंल हेमराज सिंह, मण्डल अध्यक्ष चौमहला अशोक गायरी, सरपंच केलुखड़ा विजय सिंह,पूर्व जिला मंत्री करण सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष चन्दर सिंह,जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Ratlam, Ratlam | Jul 8, 2026