चित्तौड़गढ़: बस्सी क्षेत्र में इनामी बदमाश से पकड़े गए मोबाइल की जब्ती में गड़बड़ी पर बड़ा अपडेट, कांस्टेबल के बाद ASI भी लाइन हाजिर
बस्सी थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पकड़े गये 10 हजार के ईनामी अपराधी से मोबाइल जब्ती के मामले में गड़बड़ी पर बड़ा अपडेट सामने आया. जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने कांस्टेबल के बाद जांच अधिकारी सहायक पुलिस उपरीक्षक लालचंद को भी लाइन हाजिर कर दिया. पता चला कि पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण के हवाले की है.