केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया में प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। सीमांचल दौरे के क्रम में 26 फरवरी को उनके अररिया आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब शहर के एडीबी चौक, बस स्टैंड सहित कई प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेटिंग लगा दी गई है।