सोलन में NH पर अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 7-8 झोपड़ियां हटाईं, एसडीएम सोलन नीरज शर्मा की अगुवाई में आज चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सोलन बाईपास से चंबाघाट के बीच प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया।