आरोपियों की गिरफ्तारी से तांबा तार चोरी के 3 और बैंक के बाहर उठाईगिरी के 1 बड़े मामले का खुलासा। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे लाइन के ओएचई एवं तांबा तार चोरी तथा उठाईगिरी करने वाले चार बदमाशों के सक्रिय गिरोह को गिरफ्तार किया।