आज़मगढ़: तकिया स्थित दफ्तरी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल समद इदरीसी की अध्यक्षता में हुई यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट की बैठक
यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट की बैठक रविवार को नगर के मोहल्ला तकिया स्थित दफ्तरी गेस्टहाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल समद इदरीसी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन मोहम्मद अफजल इदारी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने दीनी व दुनियावी तालीम तथा बढ़ती बेरोजगारी पर अपने विचार व्यक्त किये। लगभग सभी वक्ताओं ने इदरीसी समाज के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर चिंता व्यक्त किया।