आज़मगढ़: सिविललाइन पं दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर BJP गोरखपुर क्षेत्रीयअध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
BJP द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को सिविललाइन स्थित पं दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल व लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पुण्यतिथि प्रतिवर्ष की भांति सभी बूथ पर मनाई जा रही है।