आज़मगढ़: गोरियाबाजार में ट्रैक्टरट्राली-ऑटो रिक्शा में टक्कर में ऑटोरिक्शा सवार महिला की इलाज दौरान मौत, शव का कराया पोस्टमार्टम
महाराजगंज थाना के गोरिया बाजार में शनिवार की शाम को ट्रैक्टर ट्राली व ऑटोरिक्शा की टक्कर में ऑटोरिक्शा सवार महिला की मौत हो गई। जबकि ऑटो रिक्शा सवार अन्य लोग भी घायल हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मऊ के मुहम्मदाबाद थाना के कोठिया की निवासिनी 50 वर्षीया बिंदू देवी अपने अन्य परिजनों के साथ महाराजगंज थाना के गोरिया बाजार में कार्यक्रम में आई थी।