नवाबगंज: बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, अज्ञात चोरों ने रिवाल्विंग चेयर, पंखे और बर्तन चुराए
बाराबंकी के ग्राम पंचायत गदिया स्थित प्राथमिक विद्यालय फरेस्तीपुर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल से कई कीमती सामान चुरा लिए।चोरों ने प्रधानाध्यापक की रिवाल्विंग चेयर, तीन बिजली के पंखे, दो म्यूजिक सिस्टम, खाना बनाने वाले सभी बर्तन और राशन चुरा लिया। इसके अलावा, उन्होंने काउंटर तोड़कर सामान निकाला, ऑफिस का ताला तोड़ा।