नरोत्तम मिश्रा को दतिया से टिकट नहीं मिला। इसका अब जमकर विरोध शुरू हो गया.नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने नेशनल हाईवे-44 को जाम कर जमकर अमरे लगाए। BJP मुर्दाबाद’ और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे सुन सकते हैं। नरोत्तम मिश्रा का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।मध्य प्रदेश की वीवीआईपी मानी जाने वाली दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी का फैसला अब बड़े विवाद में बदलता नजर आ रहा है। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है।
टिकट कटने के बाद दतिया में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। नरोत्तम मिश्रा के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं और जमकर हंगामा किया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा समेत कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है।
समर्थक लगातार आशुतोष तिवारी का टिकट रद्द कर दोबारा नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। विरोध के बीच इस्तीफों का सिलसिला भी जारी है, जिससे पार्टी के अंदरूनी हालात पर सवाल खड़े हो गए हैं।