हमीरपुर: मौदहा तहसील रोड पर सर्राफा दुकान में महिला और लड़की पायल चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद, रिपोर्ट दर्ज
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बा के तहसील रोड पर स्थित सर्राफा दुकान में महिला,लड़की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पायल चुराते कैद हो गई । पायल चोरी होने की जानकारी दुकान मालिक के बेटा को तब हुई जब उसने स्टाक मिलान किया। तहरीर के आधार पर मौदहा कोतवाली पुलिस ने महिला व लड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खोज शुरू की है।यह जानकारी गुरुवार को आठ बजे मिली।