कोईलवर: कुलहड़िया स्टेशन के समीप संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ महिला का शव, 8 घंटे बाद स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दानापुर मुगलसराय रेल खंड कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक के पास ग्रामीणों ने जब रेलवे ट्रैक से बिल्कुल करीब में संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ महिला का शव देखा तो इसकी सूचना कुल्हड़िया स्टेशन स्थित जीआरपी को दी। बता दें कि सुबह से लेकर शाम तक महिला का शव ट्रक के किनारे पड़ा रहा। जीआरपी पुलिस के मना करने पर स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा