कोईलवर: बनाही रघुनाथपुर स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर बीरमपुर के युवक की हुई मौत, शव पहुंचा गांव, घर में मचा कोहराम
दानापुर पीडीडी रेल खंड पर बनाही और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच पटना इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर बीरमपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रविकांत सिंह की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविकांत पटना किराए के मकान में रहता था। पटना से अपने मामा के साथ बक्सर स्थित प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करने जा रहा था तभी उक्त घटना घटी है।