गोरखपुर: सीएमओ ने भटहट, चरगांवा और पिपरौली सीएचसी का किया निरीक्षण, कहा- मरीजों के साथ किया जाए अच्छा व्यवहार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने शुक्रवार को तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों भटहट, चरगांवा और पिपरौली का निरीक्षण किया।साथ ही अस्पताल में मरीजों से चिकित्सकों के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने एवं बाहर से दवाई ना लिखने को लेकर दिशा-निर्देश दिया। उक्त कि जानकारी सीएमओ के मीडिया सेल द्वारा मिली।