झांसी: बरुआसागर में महिलाओं ने मटके फोड़े, टंकी पर चढ़कर की नारेबाजी, बोलीं- दो महीने से पानी के लिए तरस रहे हैं
Jhansi, Jhansi | Jun 21, 2025 झांसी जिले के बरुआसागर में महिलाओं ने पानी की किल्लत से परेशान होकर जल संस्थान परिसर में मटके फोड़े। इसके बाद भी जब उनकी समस्या नहीं सुनी गई तो लगभग 30 महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। यहां से भी उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि उनके मोहल्लों में जानबूझकर पम्प ऑपरेटर पानी की सप्लाई नहीं कर रहा।