झांसी: 32 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी झाँसी ने जनरल विपिन रावत शहीद पार्क में योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया
Jhansi, Jhansi | Jun 21, 2025 32 यू पी गर्ल्स बटालियन एन सी सी झाँसी द्वारा जनरल विपिन रावत शहीद पार्क मे योगा दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे झाँसी के विभिन्न कॉलेज एवं स्कूलों के 500 एन सी सी कैडेट्स शामिल हुए। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कॉर्नल परमिन्दर कौर ने एनसीसी कैडेट्स को योगा के महत्व को बताते हुए अपने जीवन मे योगा को दैनिक दिनचर्या के रूप मे प्रतिदिन करने को कहा।