प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय
प्रदेश सरकार ने मूंग उत्पादक किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अब प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 60 प्रतिशत उपार्जन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
प्रदेश में मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी गई है। अब किसान 10 अगस्त 2026 तक स्लॉट बुक कर सकेंगे। साथ ही, मूंग उपार्जन की अवधि भी 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसके अतिरिक्त, ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
ऐदल सिंह कंषाना, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री
CM Madhya Pradesh Aidal Singh Kansana Department of Agriculture, Madhya Pradesh #MadhyaPradesh #JansamparkMP
Huzur, Bhopal | Jul 30, 2026