कोल: सासनी गेट चौराहे पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मारपीट मामले में 6 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, FIR दर्ज हुई
Koil, Aligarh | Jul 12, 2025 सासनी गेट चौराहे पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। सुखमा संस कंपनी ने मारपीट करने वाले 6 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त (टर्मिनेट) कर दिए गए हैं। सेवाएं समाप्त होने वाले कर्मचारियों में करण, प्रशांत, तरुण, चंद्र प्रकाश, विशाल और रवि राज शामिल है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध FIR दर्ज करा दी गई है।