कोल: नीवरी में बिल्डर पर विवादित संपत्ति पर निर्माण कराने का आरोप, किसान ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर काम रुकवाया
Koil, Aligarh | Jul 12, 2025 नीवरी में बिल्डर पर विवादित संपत्ति पर निर्माण कराने का आरोप लगा है। आरोप है कि बिल्डर द्वारा गलत तरीके से उक्त संपत्ति का बैनामा करा लिया गया है। किसान का कहना है कि उन्होंने बैनामा कैंसिल को लेकर न्यायालय में बाद दायर कर रखा है जिस पर स्टे लगी हुई है। न्यायालय में विचाराधीन और संपत्ति विवादित होने के बावजूद बिल्डर उक्त भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा है।