बलरामपुर: नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
बलरामपुर में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित के पिता ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नसीब अली पुत्र अकबर अली और उसके साथी ने उनके बेटे को नदी किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया।