अशोक नगर: चंदेरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर चंदेरी के पास बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अर्रोन गांव निवासी रतिराम पुत्र राजू आदिवासी उम्र 21 वर्ष मदन पुत्र प्रताप सिंह चित्रकार उम्र 20 वर्ष शुक्रवार को शाम 6:00 बजे कनावट गांव से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान चंदेरी के पास किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी।