परिहार: परिहार थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया
परिहार थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। परिहार थाना कांड संख्या 97/26 में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उक्त कांड में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को लेकर जांच की जा रही थी।