चाईबासा: चाईबासा के टुंगरी मोहल्ले में दिनदहाड़े महिला से ठगी, बदमाश जेवर लेकर फरार
चाईबासा: जिले के चाईबासा स्थित टुंगरी मोहल्ले में शनिवार को करीब चार बजे दिनदहाड़े ठगी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने एक महिला को रास्ते में रोककर अपने झांसे में लिया और उनसे उनके शरीर पर से गहने लेकर फरार हो गए.