बलियापुर: करमाटांड़ में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया
बलियापुर के करमाटांड़ में सोहराय पर्व का आयोजन किया गया। झामुमो नेता राजेंद्र किस्कू के आवास में आयोजित कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने, शुक्रवार की सुबह 11:00 शिरकत की। उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। विधायक ने झारखंडी संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।