कौंच: नया पटेल नगर कोंच में बिना अनुमति स्मार्ट मीटर लगाने पर उपभोक्ताओं ने किया विरोध, एसडीएम से बढ़े बिजली बिल की की शिकायत
Konch, Jalaun | Apr 21, 2026 कोंच नगर के नया पटेल नगर के निवासियों ने बिना अनुमति पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया, मंगलवार दोपहर 2 बजे उपभोक्ताओं ने एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। निवासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल 400-500 रुपये से बढ़कर 3000 रुपये या उससे अधिक आने लगा है, जिससे वे आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं।