बागेश्वर: उद्यमस्थल की एंबुलेंस 20 दिन से खराब, ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
बागेश्वर दुग-नाकुरी के उद्यमस्थल अस्पताल में स्थापित 108 एंबुलेंस पिछले 20 दिन से खराब है।। उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। शिकायत के बाद भी लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा हे। गर्भवती महिलाएं अपने पल्ले से धन खर्च कर जिला अस्पताल पहुंच रही हैं। इस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।