उत्तराखंड- मसूरी मॉल रोड से लाइब्रेरी पुलिस चौकी तक शराब के नशे में धुत एक युवती ने बीती रात 3 बजे जमकर हंगामा किया। युवती के साथ मौजूद युवकों ने ही स्थिति बिगड़ने पर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस युवती को चौकी ले गई, जहां भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने समझाइश देकर उसे सुरक्षित घर भेज दिया।