हिसुआ: वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, अधिकारियों ने किया पौधरोपण, हिसुआ में पेंशन योजनाओं की दी जानकारी
Hisua, Nawada | Oct 1, 2026 वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान नवादा के हिसुआ प्रखंड कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम अमित अनुराग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एसडीएम, बीडीओ देवानंद कुमार सिंह, सीओ परमजीत सिरमौर और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने बुजुर्गों के साथ पौधरोपण किया और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।