मंझनपुर: लेखपाल की मिलीभगत से पाता की बेशकीमती जमीन पर कब्जे का आरोप, जिलाधिकारी से की गई शिकायत, मंझनपुर का मामला
कौशाम्बी जिले में आए दिन बेशकीमती जमीनों पर तहसील प्रशासन की मिली भगत से कब्जे की खबर आती रहती है ताजा मामला मझनपुर तहसील के पाता के आराजी संख्या 1538/1 से निकलकर सामने आया है जहां लेखपाल की मिली भगत से मुख्यालय की बेशकीमती जमीन पर कब्जा का आरोप लगा है। पीड़िता सोमती देवी ने बताया कि उसके पति ने चार बिस्वा चार धुर में से दो बिस्वा जमीन ननकू को बेच दी थी।