रामपुर मनिहारन: नानौता में ट्रैक्टर वर्कशॉप की कच्ची छत गिरी, बाहर काम कर रहा था मिस्त्री, बड़ा हादसा टला, उपकरणों को हुआ नुकसान
नानौता में पिछले कई दिनों तक हुई लगातार बारिश के बीच मंगलवार दोपहर 3 बजे नगर के दिल्ली मार्ग स्थित संजय चौक के पास एक ट्रैक्टर रिपेयरिंग वर्कशॉप की कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात रही कि हादसे के समय मिस्त्री दुकान के अंदर नहीं था। वह बाहर खड़े ट्रैक्टर की मरम्मत कर रहा था, जिससे उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।