अनूपपुर: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर अनूपपुर जिला कार्यालय में जश्न, फोड़े पटाखे और बांटी मिठाई
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया और कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।