कोटपूतली: जयपुर से लूटी स्कॉर्पियो सहित बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने 3 किमी पीछा कर दबोचा
Kotputli, Alwar | May 17, 2026
प्रागपुरा। नारायण विहार थाना क्षेत्र जयपुर से लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ प्रागपुरा पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भजनाराम के नेतृत्व में नाकाबंदी पर बदमाशों ने स्कॉर्पियो से नाकाबंदी तोड़ दी। पुलिस ने गोवर्धनपुरा, पाथरेड़ी, संतोषी व राजनौता गांव तक पीछा किया।